अनमोल वचन

अनमोल वचन

श्रद्धा सम भक्ति नहीं, जो कोई जाने मोल
हीरा तो दामों मिले, श्रद्धा-भक्ति अनमोल।

दयावान सबसे बड़ा, जिय हिय होत उदार
तीनहुँ लोक का सुख मिले, करे जो परोपकार।

स्वार्थी सारा जग मिले, उपकारी मिले न कोय
सज्जन से सज्जन मिले, अमन चैन सुख होय।

सब कुछ होत है श्रम से, नित श्रम करो तुम धाय
सीधी उँगली घी न निकसे, तो टेढ़ो होत उपाय।

खूबसूरती मन मा होत है, बिनु यहि प्रेम न होय
जाहिं खूबसूरती न बसे, जीवन नर्क सम होय।

ईश को खोजन जो चला, मिला न ईश्वर ठौर
ठोकर लागि जब गिरा, मिला ईश ताहिं ठौर।

➖ अशोक सिंह

☎️ 9867889171
#स्वरचित_हिंदीकविता
#पागल_पंथी_का_जुनून
#अक्स

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शामत मुझ पर ही आनी है....

श्मशान घाट हादसा...क्या कहेंगे आप...?

हिंदी के प्रति बढ़ती अरुचि