संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्मशान घाट हादसा...क्या कहेंगे आप...?

 श्मशान घाट पर भीषण हादसा...20 की मौत..क्या कहेंगे आप..? उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित मुरादनगर श्मशान घाट में लोग दाहसंस्कार के लिए आये हुए थे। सभी लोग छत के नीचे खड़े थे। छत गिर गई और देखते-देखते बीस लोग काल के ग्रास में समा गए। जबकि और लोंगों के दबे होने की आशंका जताई गयी है। हालांकि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है और चालीस लोंगों को मलबे में से बाहर निकाला जा चुका है। पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग दबे गये अब तक बीस लोगों की मौत हो चुकी है।  हादसे वाले दिन को सुबह साढ़े तीन बजे से सुबह आठ बजे तक बारिश हुई। बारिश का सिलसिला रुक रुककर जारी था। बताया जा रहा है कि जो भवन गिरा है, वह सिर्फ और सिर्फ दस साल पुराना था। जिसका निर्माण नगरपालिका ने किया था। तो क्या सरकारी विभाग द्वारा कराए गए निर्मा