जय बोलो प्रभु श्री राम की...🚩



जय बोलो प्रभु श्री राम की...🚩


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

पावन नगरी के उस महिमा की

तुलसीदास जी के गरिमा की

जो जन्म भूमि कहलाता है

त्रेतायुग से जिसका नाता है

सुनि रामराज्य मन भाता है।


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

जग के पालनहारी श्री राम

बिगड़ी सबके बनाते काम

भ्राता भरत के सबकुछ राम

अहिल्या के जीवनदाता राम

केवट के तो विधाता राम।


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

शबरी के तो लाड़ले राम

चखि-चखि के बेर खिलाये राम

लक्ष्मण को प्राण प्रिय हैं राम

ऋषि मुनियों के तो चहेते राम

खरदूषण के बधकर्ता हैं राम।


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

हनुमान के मन में बसते हैं राम

सुग्रीव सहायक बने वो राम

बाली के प्राणहर्ता हैं राम

कपिराज के परममित्र श्री राम

जटायु के मोक्ष दायक श्री राम।


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

रामेश्वरम तीर्थ स्थापक राम

रामसेतु निर्माता राम

असुर निकन्दन जय श्री राम

रावण के संहारक राम

विभीषण के हैं तारक राम।


जय बोलो प्रभु श्री राम की

अयोध्या नगरी दिव्य धाम की

हिंदुओं के प्राणविधाता राम

वैदेही सौभाग्य के दाता राम

सीता के मन में बसते राम

मंगलकारी हैं प्रभु श्री राम।


➖ प्रा. अशोक सिंह







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्मशान घाट हादसा...क्या कहेंगे आप...?

पैसा बहुत कुछ तो है पर सबकुछ नहीं है....

हिंदी की नई पाठ्यपुस्तक युवकभारती और बारहवीं के छात्र