हिंदी की नई पाठ्यपुस्तक युवकभारती और बारहवीं के छात्र
हिंदी की नई पाठ्यपुस्तक युवकभारती और बारहवीं के छात्र हालही में जहाँ एकतरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी अर्थात कोविड-19 से त्रस्त है वहीं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल पुणे द्वारा बारहवीं कक्षा के लिए हिंदी विषय के पाठ्यक्रम में नई पाठ्यपुस्तक हिंदी युवक भारती प्रकाशित की गई है। ऐसे जटिल समय में नई पाठ्यपुस्तक की पीडीएफ फाइल उपलब्ध कराकर बालभारती ने अत्यंत महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य किया है। नये पाठ्यक्रम में मूलभूत परिवर्तन किया गया है। पुरानी परिपाटी को छोड़कर आज के बदलते परिवेश को लक्षित करके पाठ्यपुस्तक निर्मिति समिति ने बहुत ही सूझबूझ व चतुराई का परिचय देते हुए पाठों का संकलन व समावेश किया है। जिसके अध्ययन व अध्यापन से प्राध्यापकों व छात्रों का बहुआयामी व्यक्तित्व निखरेगा। बेशक इसे आत्मसात करके उनका बहुमुखी विकास संभव हो पाएगा। पर इसके लिए सभी तरह के मूल्यों की निर्मिति व संवर्धन सुनिश्चित करना होगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्राध्यापक और छात्र लेखन कौशल के बदले स्वरूप के रूप में शामिल किए गए व्यावहारिक हिंदी के साथ न्याय कर पायेंगे? क्या व्याकरण के...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें